बोकारो, जनवरी 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों के विरूपण को रोकने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त निर्देश जारी किया हैं। जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास-बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी व आदर्श आचार संहिता कोषांग को कानून के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया है। आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रचार के समय अभ्यर्थियों व उनके समर्थकों द्वारा सरकारी व निजी भवनों की दीवारों पर पोस्टर चिपकाने, नारे लिखने, बैनर टांगने और चुनाव चिन्ह पेंट करने की लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। इससे न केवल भवनों को नुकसान होता है बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित होती है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक दृश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.