लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने हेतु शुक्रवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। स्वीप कोषांग की ओर से नगरपालिका क्षेत्र के थाना टोली चौक में जनवितरण प्रणाली के दुकान में एवं अंबेदकर नगर के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के अभिभावकों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी को नगरपालिका चुनाव के तहत 23 फरवरी 2026 को अपने मत का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही सभी मतदाताओं को मतदाता प्रतिज्ञा दिलायी गयी। इस कार्यक्रम में स्वीप कोषांग की ओर से कृष्ण कुमार गुप्ता, ज्योति कुमारी, कालीचरण उरांव, इम्तियाज अंसारी,मेराज अंसारी, मुजफ्फर आलम, जफर कम्मल, महिला पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। फोटो-03- लोहरदगा में शुक्रवार को मतदाताओं को मतदाता ...