नगरपालिका चुनाव के लिए सारण पहुंची मल्टीपोस्ट ईवीएम
छपरा, जून 7 -- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षित रखा गया एक कंट्रोल यूनिट से होंगे कई पदों के चुनाव छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी नगरपालिका चुनावों को अधिक पारदर्शी, सुगम और कम समय में संपन्न कराने की दिशा में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 व नगर निकाय उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सारण जिले को अत्याधुनिक एस-3 मॉडल की मल्टीपोस्ट ईवीएम उपलब्ध कराई गई है।
नई ईवीएम की सुरक्षा शनिवार देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम छपरा पहुंची, जिसे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से वेयरहाउस में भंडारित किया गया। जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.