बलरामपुर, जून 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर का 155वां स्थापना दिवस मंगलवार को एमएलके पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, सामाजिक सरोकार व प्रतिभा सम्मान से सजे बलरामपुर नगर की गौरवशाली विरासत व सांस्कृतिक पहचान की शानदार झलक देखने को मिली। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। देर रात तक चले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह व मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने अतिथियों पुष्प गुच्छ व मोमेंटों भेंटकर स्वागत किया। कार्यक...