महाराजगंज, दिसम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में लगी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने के दौरान नगरपालिका के वाहन का लिफ्टर टूटकर गिर गया। एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी लिफ्टर पर चढ़ा ही था कि अचानक लिफ्टर का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। दुर्घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे नजदीकी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसील परिसर के एक पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने आउटसोर्सिंग पर तैनात विद्युतकर्मी रमेश श्रीवास्तव निवासी सरोजनी नगर लिफ्टर वाहन लेकर गया था। नगरपालिका का कर्मचारी लिफ्ट पर चढ़कर लाइट बदल रहा था कि अचानक लिफ्टर का हिस्सा वाहन से टूटकर गिर गया। उस दौरान आसपास में मौजूद लोगों में अफरातफरी पहुंच गई। हालांकि, कई लोग उसकी जद में आने से ...