बरेली, मई 16 -- नवाबगंज। कस्बे में शाम साढ़े चार बजे नगरपालिका के नाले के निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीण की दुकान भरभरा कर गिर गई। नाराज दुकानदार और उसके परिजनों ने कस्बे के बीजामऊ रोड पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर तहसीलदार, पुलिस फोर्स व नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गई। दुकानदार और उसके परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि जेसीबी से खोदाई के दौरान लापरवाही से उनकी दीवार गिरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...