नगरपालिका कार्यालय आए वृद्ध की मौत
आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़। नगरपालिका परिषद कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर आए 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। शहर के सिविल लाइंस निवासी सुरेश राय उर्फ पप्पू किसी काम से दोपहर करीब एक बजे नगरपालिका कार्यालय गए थे। अचानक उनकी तबियत विगड़ गई। वह कार्यालय परिसर में ही गिर पड़े। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत हार्ट अटैक या लू से होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- फार्म हाउस के पास मिले बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई थी मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.