देवघर, फरवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड रांची द्वारा 27 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी करते हुए नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की घोषण की जा चुकी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता जिले के नगरपालिका क्षेत्र में (पंचायत एवं कैन्टोनमेंट क्षेत्र को छोड़कर)जहां आम निर्वाचन कराया जाना है, वहां पर प्रभावी हो चुका है। देवघर नगर निगम आम निर्वाचन 2026 को लेकर नगर निगम के 36 वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए 225 प्रत्याशियों के बीच निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 7 फरवरी शनिवार को सभी वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के बीच निर्वाचन प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जा चुका है। निर्वाचन प्रतीक चिन्ह प्राप्त होने के बाद प्रत्याशी डो टू डोर जनसंपर्क अभियान में जोर-शोर से जुट गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.