देवरिया, दिसम्बर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह से मिला। इस दौरान नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सर्व समाज के प्रेरणास्रोत थे, नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा से आने वाली पीढ़ियाँ भी उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा नगर के एक पार्क में उनकी जयंती 9 मई से पूर्व अवश्य स्थापित कर दी जाएगी प्रतिनिधिमंडल में कमलेश्वर सिंह, युवराज प्रताप सिंह, संजीव सिंह श्रीनेत, बृज बिह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.