नगरपारा नवोदय में वार्षिक शैक्षणिक अंकेक्षण
भागलपुर, अगस्त 22 -- नारायणपुर। वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण के लिए नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार चौधरी, प्राचार्य जेएनवी कटिहार डॉ. हरेराम कुमार, प्राचार्य जेएनवी बांका एसके पाण्डेय एवं प्राचार्य डीएलएड कॉलेज नगरपारा डॉ. संतोष कुमार ने गुरुवार व शुक्रवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन किया। वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण विद्यालय के पूरे वर्ष के प्रदर्शन, कमियों और उपलब्धियों का विस्तृत मूल्यांकन होता है। सहायक आयुक्त ने कहा वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षण में नई तकनीक के साथ कार्य दक्षता में सुधार, एनईपी 2020 के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को अपग्रेड करना एवं बच्चों में सर्वांगीण विकास करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.