बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के नौ पैक्स व एक व्यापार मंडल में अब तक किसानों से 1201 टन धान की खरीद हो चुकी है। प्रखंड में कुल 3934 टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। बीसीओ राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि मिल टैग नहीं होने के कारण पैक्स गोदाम के हिसाब से धान की खरीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भुतहाखार पैक्स में 27 किसानों से 170 धान की खरीद की गयी है। दामोदरपुर बलधा पैक्स में 19 किसानों से 187 टन, गोरायपुर पैक्स में 12 किसान से 101 टन, कछियावां पैक्स में 16 किसान से 85 टन, कैला पैक्स में 27 किसान से 187 टन, खजुरा पैक्स में 19 किसान से 171 टन, नगरनौसा पैक्स में 13 किसान से 95 टन, रामपुर पैक्स में 13 किसान से 96 टन और नगरनौसा व्यापार मंडल में 13 किसान से 106 टन धान खरीदा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.