नगरनौसा में सर्पदंश से किशोरी की मौत
बिहारशरीफ, जून 5 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुलेमानचक गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गयी। मृतका विनोद चौधरी की 13 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी थी। परिजनों ने बताया कि वह घर में ही साफ-सफाई कर रही थी। तभी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नगरनौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ भेजा गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। (नगरनौसा से रजनीकांत)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.