बिहारशरीफ, जून 17 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में बुधवार को कर्मियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। बीडीओ ओमप्रकाश व सीओ सत्येन्द्र कुमार ने नेतृत्व में नशामुक्त भारत अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि युवा किसी राष्ट्र की उर्जा होते हैं। युवाओं का देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए जरूरी है कि युवा वर्ग नशा से दूर रहे। सभी को नशा से दूर रहने, परिवार, रिश्तेदार व आसपास के लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलायी गयी। (नगरनौसा से रजनीकांत) यह भी पढ़ें- नगरनौसा में नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निर्माण करने का लिया गया संकल्प यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निर्माण करने का लिया गया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...