बिहारशरीफ, जनवरी 15 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। पुलिस ने चोरी के तीन मवेशियों को बरामद कर लिया है। बरामद मवेशी अलग-अलग गांवों से चोरी किये गये हैं। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि बुधवार की रात बडीहा गांव से तीन मवेशियों के चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गश्ती बढ़ा दी गयी और आसपास के थानों को सूचना दी गयी। पुलिस की सक्रियता को देखकर चोर, एक मवेशी छोड़कर भाग गये। उसे पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के चकधरी गांव से बरामद किया गया। बाकी दो मवेशियों को शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.