नगरनौसा में एक लाख रुपये का कटा चालान
बिहारशरीफ, मार्च 23 -- फोटो : नगरनौसा चालान-नगरनौसा थाना के गेट के पास वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय थाना के गेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि त्योहारों को लेकर वाहनों की जांच की गयी। छोटे-बड़े करीब 80 वाहनों से एक लाख रुपये का जुर्माना काटा गया। वाहनों की तलाशी भी ली गयी। त्योहारों में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह अभियान अभी लगातार चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.