नगरनौसा डिग्री कॉलेज में एक जुलाई से शुरू होगी शैक्षणिक गतिविधि
बिहारशरीफ, जून 5 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। नगरनौसा डिग्री कॉलेज में एक जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत होगी। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। कॉलेज प्रशासन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का प्रयास कर रहा है। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार, राजभवन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। परिसर में फर्नीचर, कंप्यूटर, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, ब्लैकबोर्ड, डेस्क-बेंच, इंटरनेट सहित सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय ग्रामीण एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.