बिहारशरीफ, मार्च 25 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के अकैड़ गांव निवासी मिथलेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार की मौत मंगलवार की शाम सड़क हादसे में पटना जिले में हो गयी। परिजनों ने बताया कि देर शाम में युवक अपनी बाइक से दनियावां बाजार जा रहा था। इसी दौरान दनियावां-चंडी मुख्य मार्ग के होरिल बिगहा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजन दनियावां पहुंचे। दनियावां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इधर, मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.