बांका, जनवरी 9 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव से थाना में दर्ज एक कांड के फरार आरोपी सूरज पंजियारा को गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत, पीटीसी अमित पासवान ने उसके घर नगरडीह गांव में छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी का फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.