समस्तीपुर, फरवरी 22 -- दलसिंहसराय। मध्य विद्यालय नगरगामा के प्रांगण में रविवार को पशुपालक किसान सेवा संघ ने पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संघ के संस्थापक बैध्यनाथ चौधरी ने की। कार्यक्रम में मोहिउद्दीननगर के प्रखंड प्रमुख जवाहर राय , विभूतिपुर के अरविन्द कुशवाहा, समस्तीपुर के अमित गुंजन, मोरवा के ओम प्रकाश कुशवाहा बतौर अतिथि उपस्थित थे। वक्ताओं ने गोष्ठी के मुख्य उद्देश्य पर चर्चा करते हुये कहा कि दुग्ध उत्पादक किसानों को 3.0 फैट का मूल्य 60 रुपये मिलना चाहिये। इसी प्रकार इनके हित में नया दूध आयोग बनाये जाने की जरुरत पर भी गोष्ठी में चर्चा की गई। गोष्ठी में शुभेंदु कुमार चौधरी, उप मुखिया रौशन कुमार चौधरी, मनोज राय, गोपाल राय, पैक्स अध्यक्ष राम नरेश राय, राजीव कुमार चौधरी, किशोर चौधरी, राम दयाल कुशवाहा, राम एकवाल दास, लोकेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.