नगपुर में नौ माह से अधूरा पड़ा है नाली और सड़क निर्माण कार्य
अंबेडकर नगर, जून 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए शुरू किया गया नाली एवं सड़क निर्माण कार्य पिछले आठ से नौ माह से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य बीच में ही बंद हो जाने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार नहीं दिखा रहे हैं गंभीरता ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार ग्राम प्रधान, पंचायत अधिकारियों और संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। आठ से नौ माह बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
शीघ्र होगा निर्माण कार्य इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि तकनीकी कारणों से कार्य लंबित था। मामला संज्ञान में है और शीघ्र ही निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.