दरभंगा, फरवरी 7 -- कमतौल/जाले, हिटी। राढ़ी उत्तरी पंचायत के भंवरपुरा गांव में गत पांच फरवरी की रात गंगा प्रसाद यादव के घर में अचानक आग लग गयी। इसका एहसास तब हुआ जब आग बेकाबू हो चुकी थी। गृहस्वामी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में गृहस्वामी गंगा प्रसाद यादव का चेहरा झुलस गया। जिससे वे कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। इस घटना को लेकर गृहस्वामी ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। इसमें बताया गया है कि आग में उनकी बाइक की डिक्की में रखे कागजात, घर में रखा 50 किलो सरसो, 50 किलो तीसी सहित अन्य अनाज, बर्तन, बिछावन, कंबल, टीन के बक्से में रखे 40 हजार रुपये नकद तथा अन्य जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। पीड़ित गृहस्वामी ने मुआवजा की गुहार लगायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.