उन्नाव, फरवरी 21 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली चंदावती के मुताबिक 11 फरवरी दोपहर घर पर 17 वर्षीय बेटी को छोड़कर वह अपने खेत देखने गई थी। शाम को घर लौटी तो उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी काफी खोजबीन बाद मरोई नीमपुर गांव निवासी युवक से उसकी नाबालिग बेटी को बहला कर कहीं भगा ले जाने की जानकारी हुई। बेटी घर में रखी 5 हजार रुपये की नगदी सहित चांदी की पायल भी उठा ले गई है। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.