कन्नौज, मार्च 15 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला अपने मासूम बच्चे के साथ घर में रखी नगदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर लापता हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई सुराग न लगने पर पति ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 12 मार्च को सुबह करीब दस बजे उसकी 32 वर्षीय पत्नी घर में रखे करीब 75 हजार रुपये नगद और सोने की चार चूड़ियां, तीन अंगूठियां, एक हार व एक जंजीर लेकर अपने छह वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बिना बताए कहीं चली गई। देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन महिला और बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। पति ने घटना की सूचना पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.