रायबरेली, मार्च 10 -- डलमऊ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरातों के साथ लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हुई चोरी की घटनाओं से कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल रही है। क्षेत्र के पूरे कालू मजरे तेरूखा गांव के रहने वाले देशराज पुत्र बाबूलाल के घर को बीते सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाते हुए घर से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व दस हजार रुपये नगदी को पार कर लिया। पीड़ित के अनुसार चोर घर के पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और जीने के रास्ते अंदर दाखिल हुए। वहीं शातिर चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाजा में चोरी की घटना को अंजाम दिया और इसकी भनक किसी को नहीं लगी। पीड़ित के अनुसार चोरों ने करीब आठ लाख रुपए की चोरी की घटना क...