बरेली, अप्रैल 18 -- भमोरा। प्रेम प्रसंग के चलते युवती घर से नगदी, जेवर लेकर फरार हो गई। मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।बल्लिया के गांव तखतपुर के व्यक्ति ने बताया कि नौ अप्रैल को वह पत्नी के साथ गेहूं काटने गया था, उसकी बहन घर में अकेली थी। उस दिन मुकेश के घर उसका साला जयवीर निवासी फर्रुखाबाद से आया था। आरोप है कि मुकेश की सह पर जयवीर अपने चचेरे भाई कुलदीप निवासी सिमरा मडइंया फर्रुखाबाद के साथ उसकी बहन को ले गया। पता चला कि जयवीर उसकी बहन को उपराला थाना अलापुर बदायूं अपने बहनोई के घर ले गया। यह भी पढ़ें- भोरे में युवती के अपहरण में तीन पर प्राथमिकी आरोप है कि उसकी बहन घर से एक लाख के सोने-चांदी के जेवर 70 हजार नकद भी ले गई है। पुलिस ने मुकेश, उसके साले जयवीर, कुलदीप पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.