नगदी जेवर लेकर किशोरी हुई गायब
बरेली, मई 28 -- शाही। क्षेत्र के गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और घर से नकदी-जेवर ले जाने का मामला सामने आया है। भाई ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। भाई का आरोप है युवक उनकी बहन से फोन पर बात करता था। 26 मई की सुबह आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी शादी को रखे एक लाख रुपये, सोने का पेंडल, चांदी की पायल भी ले गई। पुलिस ने धर्मपाल निवासी खजुरिया व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- मोबाइल छोड़कर किशोरी लापता, जेवर भी ले गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.