कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।शनिवार भोर में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान किशोरी घर में रखे पांच हजार रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चुपचाप निकल गई। सुबह परिजनों की नींद खुली तो वह घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि किशोरी गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर कहीं चली गई है। इसके बाद पीड़ित मां ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी और युवक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...