पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पड़ोस में रहने वाली गुड्डी की रिश्तेदारी रसियम पुत्र शिवपाल निवासी पलिया जनपद शाहजहांपुर में है। रसियम अपनी मौसी के घर आता जाता रहता है। वह उसकी पुत्री से बातचीत भी करता है। सात अप्रैल को दोपहर एक बजे उसकी 22 वर्षीय पुत्री को आरोपी बहलाफुसला कर ले गया। उसकी पुत्री घर में रखेंRs.20 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.