फतेहपुर, मार्च 12 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को गांव का ही रहने वाला युवक शादी का झांसा देकर जेवरात नगदी सहित युवती को लेकर फरार हो गया। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की तहरीर दी है। पिता ने बताया कि मंगलवार की रात गांव का ही योगेश उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। बताया कि बेटी घर में रखी 45 हजार की नगदी और जेवरात अपने साथ ले गई है। मामले में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.