कन्नौज, अप्रैल 11 -- सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी घर से नगदी और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। इस मामले में प्रेमी समेत उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि 8 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से सिकंदरपुर बाजार करने की बात कहकर गई थी। जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी, तब उसकी खोजबीन की गई। तब पता चला कि नगला कायस्थान निवासी दीपक उर्फ मुन्ना अपने भाई शैतान सिंह के सहयोग से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। उसकी बेटी जाते समय घर से 50 हजार रूपये की नगदी व सोने की अंगूठी और एक सोने की बेसर साथ ले गई है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.