वाराणसी, मार्च 19 -- सारनाथ। पहड़िया में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक सेल्समैन के रुपये और सिगरेट से भरे बैग लेकर फरार हो गए। एक बैग में 80 हजार रुपये, दूसरे बैग में 1.30 लाख रुपये के सिगरेट थे। सारनाथ पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान में जुट गई है। नदेसर के राजा बाजार निवासी मोहम्मद फिरोज एक सिगरेट की कंपनी में सेल्समैन हैं। मंगलवार दोपहर पहड़िया चौराहे पर स्थित एक पान की दुकान पर सिगरेट का ऑर्डर ले रहे थे। बाइक पर एक बैग में 80 हजार रुपये नगद, दूसरे में लगभग एक लाख 30 हजार रुपये का सिगरेट रखा था। फिरोज ने पुलिस को बताया कि जब वह दुकान पर सिगरेट का ऑर्डर ले रहे थे, पीछे से बाइक पर दो युवक आए दोनों बैग लेकर भाग गए। सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। प्रकरण में दूसरे दिन भी देर शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.