नगदी और जेवरात ले गए चोर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 4 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। नगदी के साथ चोर सोने चांदी के जेवरात ले गये। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी है। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पिपरगांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह 7 मई को परिवार सहित हरिद्वार दर्शन करने गये थे। इस दौरान उत्तराखंड में उनके साले की तबीयत खराब हो गयी जिससे वह वहीं पर रुक गये। 4 जून का 11 बजे घर लौटे तो मुख्य गेट खोलने के बाद अंदर कमरों के ताले टूटे मिले। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन के अलावा सोने के हार, चार अंगूठी, सोने का टीका, चार चूड़ी, झाले, चांदी की करधनी, दो जोड़ी पायल और करीब चालीस हजार की नगदी चोरी कर ली गयी। घटना को देखते हुये उन्होंने यूपी 112 को जानकारी दी जिस पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की। घटना से आस पास के लोग भी परेशान हो रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.