देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मवाला खाला सहस्रधारा रोड से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार, किशोरी घर से नकदी और जेवरात लेकर निकली है। पिता की ओर से रायपुर थाने की मयूर विहार चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी बेटी 16 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकली थी और तब से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि वह अपने साथ Rs.30 हजार रुपये एवं सोने का टीका और नथ भी ले गई है। रायपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.