वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने चोरी के जेवरात और 71 सौ रुपये के साथ पंकज भारती और शिवम पांडेय उर्फ सौरभ को रविवार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र के रहनेवाले हैं। मढ़वा निवासी महिला के घर से दोनों माल उड़ा दिया था। उधर, चर्चा रही कि घटना 24 दिसंबर की रात हुई थी। भुक्तभोगी महिला ने उसी दिन थाने में तहरीर दी थी। रविवार को ही मुकदर्मा दर्ज होने और उसी दिन आरोपियों के गिरफ्तारी पर लोग सवाल खड़े कर रहे थे। हालांकि इस बाबत किसी उच्चाधिकारी अधिकारी से शिकायत नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.