जौनपुर, मार्च 13 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की एक महिला ने घर से गहने और नगदी चोरी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गांव निवासी किरण पांडेय पत्नी विजय प्रकाश पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। कुछ दिन पहले वह अपने मायके जंघई में एक शादी में शामिल होने गई थीं। इस दौरान घर पर उनकी जेठानी और देवरानी थीं। आरोप है कि उनके घर पर न होने का फायदा उठाकर घर में रखे सोने के गहने और नगदी चोरी कर ली गई। चोरी हुए सामान में लगभग 15 ग्राम की सोने की चेन, तीन अंगूठी, झुमका, दो नथुनी, एक मांग टीका, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.