रांची, जुलाई 1 -- रांची। नगड़ी प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में बुधवार को नगड़ी रॉयल्स ने नगड़ी चैलेंजर्स को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने ऋतीराज (45 रन) और आयुष (27 रन) की बदौलत 9 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स ने प्रियांशु के नाबाद 79 रन और प्रेम राज के नाबाद 36 रनों की बदौलत 15 ओवरों में ही मैच जीत लिया। प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...