रांची, मार्च 21 -- पिस्कानगड़ी प्रतिनिधि। नगड़ी सहित आसपास के गांवों में प्रकृति का पर्व सरहुल शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर नगड़ी, देवरी, नारों, दलादिली, लाल गुटवा, कटहल मोड़, साहेर, सपारोम, बलालौंग, चेटे, सहित अन्य गांवों के सरना स्थलों में मां सरना की पूजा धूमधाम से हुई। पूजा अर्चना के बाद दोपहर में नगड़ी मेन रोड में भव्य सरहुलशोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नगड़ी सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में आदिवासी सरना समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए शामिल हुए। मौके पर नगड़ी के देवरी कुडला टोली स्थित सरना स्थल में 21 पड़हा की ओर से सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी सरना समाज के लोग अपने खोड़हा दल के साथ पहुंचे। मौके पर सभी गांवों से आए खोड़ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.