नगड़ी में 308 चक्कों वाला विशाल ट्रेलर बना आकर्षण का केंद्र
रांची, अगस्त 28 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी टोल नाके के पास पिछले तीन दिनों से खड़ा 308 चक्कों वाला विशालकाय ट्रेलर ट्रक लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ट्रक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे देखने के लिए दिनभर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विशाल ट्रेलर को देखने के लिए आसपास के लोगों में खासा कौतूहल बना हुआ है। ट्रक में ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भेजी जा रही भारी मशीन लोड है। ट्रक के चालक दल के सदस्यों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व पारादीप बंदरगाह से मशीन लेकर यूपी के लिए रवाना हुए थे। गंतव्य तक पहुंचने में अभी कम से कम डेढ़ माह और लगने की संभावना है।
पिस्का रेलवे फाटक पर बड़ी बाधा: चालक दल के अनुसार ट्रक को आगे ले जाने में सबसे बड़ी बाधा पिस्का रेलवे फाटक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.