नगड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन
रांची, अगस्त 28 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की मंगल आरती उतारकर माथे पर तिलक लगाया और कलाई पर राखी बांधी। इससे पूर्व बहनों ने आसपास के शिवालयों में पहुंचकर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद घर लौटकर विधिवत रक्षाबंधन मनाया। राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को सुख-दुख में साथ देने और सदैव उनकी रक्षा करने का वचन दिया। भाइयों ने बहनों को साड़ी, कपड़े, चॉकलेट और नगद राशि उपहार स्वरूप भेंट की। रक्षाबंधन को लेकर नगड़ी चौक, चेक पोस्ट चौक, कटहल मोड़ और दलादिली चौक की राखी व मिठाई दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Pakur News: बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने दिया सुरक्षा का वचन बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.