रांची, जनवरी 31 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के होटवासी मैदान में नई चेतना 4.0 जेंडर कैंपेन के तहत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आजीविका सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सेम्बो को हराकर हल्हू की टीम चैंपियन बनी। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा सखी मंडल से जुड़ी दीदियों का हौसला बढ़ाने और समाज में समानता और जागरुकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने सखी मंडल की दीदियों से कहा कि महिलाएं आजीविका अपनाकर घर और समाज को सुदृढ़ कर रही हैं। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। टूर्नामेंट में प्रखं...