रांची, जून 7 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। हटिया विधानसभा क्षेत्र के नगड़ी प्रखंड अंतर्गत नारो और नगड़ी पंचायत में 2003 की वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी झारखंड छात्र संघ एवं आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली को दी। यह भी पढ़ें- वर्तमान पता नहीं मिलने, संपर्क टूटने से मैपिंग में हुई परेशानीसमस्या की गंभीरता एस अली ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि नाम गायब होने के कारण लोग अपना मैपिंग नहीं करा पा रहे हैं और सैकड़ों लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके परिजनों ने संयुक्त बिहार काल से लेकर 2025 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव तक मतदान किया है, इसके बावजूद 2003 की सूची से नाम गायब है।बीएलओ की जानकारी इस मामले में एस अली ने नारो पंचायत पहुंचकर बीएलओ से ...