नगड़ी में वज्रपात से 13 वर्षीय छात्र की मौत, चाची घायल
रांची, जून 24 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी कुम्हार टोली निवासी किसान संजय महतो के 13 वर्षीय पुत्र हनी कुमार की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार हनी स्कूल से लौटने के बाद अपने घर से थोड़ी दूरी पर खेत में चर रहे मवेशियों को लाने गया था। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह खेत में मौजूद अपनी चाची के पास चला गया, जो छाता पकड़े हुई थीं। दोनों एक ही छाते के नीचे खड़े होकर बारिश से बच रहे थे, तभी जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली छाते पर गिर गई। इससे हनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी चाची का एक हाथ जल गया। घायल महिला का इलाज नगड़ी के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगड़ी थाना को दी। पुलिस ने शव को कब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.