रांची, फरवरी 2 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। मनरेगा योजना के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को नगड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, जेसीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव और मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय वर्णवाल मौजूद थे। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और मनरेगा आयुक्त ने 100 दिन का काम पूरा करनेवाले मनरेगा मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं योजना से जुड़े नए लाभार्थियों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया। मंत्री दीपिका ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस योजना की शुरुआत की थी, ताकि ग्रामीणों को उनके गांव-टोले में ही रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.