रांची, अप्रैल 1 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी और केदार महतो ने किया, जबकि अध्यक्षता नगड़ी मंडल अध्यक्ष रितेश राज ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यशैली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पार्टी के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से अधिक सशक्त, अनुशासित और सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में चुड़ामनी महतो, विंध्याचल महतो, राकेश केशरी, जय किशन महतो, विकास उरांव, आनंद महतो, रोपना उरांव, सन्नी टोप्पो, अखिलेश केशरी, राजपाल साहू, बिजू महतो, मधुबाला देवी, सोनी देवी सहित कई ...