नगड़ी में ब्रेकडाउन से दिनभर ठप रही बिजली आपूर्ति
रांची, मई 31 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। ब्रांबे फीडर की 33 हजार वोल्ट लाइन में ब्रेकडाउन होने से रविवार को नगड़ी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक फॉल्ट दूर नहीं होने के कारण नगड़ी चौक, चेक नाका चौक समेत कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहा। लंबे पावर कट से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली नहीं रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों, व्यवसायियों और लघु-कुटीर उद्योगों का कामकाज भी प्रभावित रहा। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण खराबी को समय पर ठीक नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार हटिया ग्रिड से ब्रांबे फीडर के माध्यम से नगड़ी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। लाइन के तार पुराने और जर्जर होने के कारण अक्सर ब्रेकडाउन की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं नगड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.