रांची, नवम्बर 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो गांव स्थित रेलवे फाटक के पास अपराधियों ने एक युवती को गोली मार दी। घायल युवती 22 वर्षीय मनीषा तिर्की गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की रात लगभग आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार, मनीषा तिर्की कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। दवा दुकान बंद होने के बाद वह अपने घर एडचोरो लौट रही थी। वह ऑटो से नगड़ी के प्रेम नगर में उतरी और उसके बाद पैदल अपने घर जा रही थी। घर से लगभग एक किमी पहले रेलवे फाटक के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से उसे गोली मारकर फरार हो गए। मनीषा को एक गोली पीठ में लगी और वह मौके पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और इसकी सूचना नगड़ी थाने को दी। उसके बाद नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मनीषा तिर्की को गोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.