रांची, नवम्बर 29 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड कार्यालय के पास एनएच 43 पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे की है। दोनों मृतक इटकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव बस्ती के निवासी थे। मृतकों में 20 वर्षीय बलवीर सिंह और 21 वर्षीय निशांत कुमार साहू शामिल हैं, जो आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों युवक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, रात में 907 ट्रक बेड़ो की ओर जा रहा था। सड़क पर खराब खड़े एक अन्य ट्रक के कारण ट्रक की गति धीमी हुई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार दोनों युवकों ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल रिम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.