रांची, मई 27 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जयासवाल की अनुशंसा पर नगड़ी के देवरी स्थित हाजी नुरूल अंसारी के घर से कुम्हार टोली होते हुए उरांव मुहल्ला चौधरी मुहल्ला रोड तक बन रहे पीसीसी रोड़ निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। मौके पर ग्रामीणों का कहना था कि विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ पीसीसी सड़क का निर्माण करने का निर्देश दिए थे। इसके बाद भी संवेदक ने घटिया और मानक के अनुरूप पीसीसी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब निर्माण कार्य की जांच कर आगे शेष बचे शेष सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरिके से कराने की मांग संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और विधायक से की है। यह भी पढ़ें- अररिया: घटिया सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग स...