रांची, अप्रैल 14 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी और चिकित्सक रहे स्वर्गीय डॉ. एनके मेहता की पुण्यतिथि पर मेहता अस्पताल में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मेहता को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर डॉ. अजय राज ने बताया कि स्वर्गीय डॉ. एनके मेहता एक महान समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की और लगभग 40 वर्षों तक रांची जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. अजय कुमार राज, डॉ. पंकज राज, डॉ. विवेकानंद राज, डॉ. दीपिका रेड्डी, डॉ. सृष्टि सिंह और डॉ. प्रमोद सिंह ने सैकड़ों मरीजों की जांच की। शिविर में लोगों की बीपी, थायरॉइड, शुगर, बीएमडी, फ...