रांची, अप्रैल 13 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना का नया और आधुनिक भवन बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन 15 अप्रैल को किया जाएगा। एक माह पूर्व इसका ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है। नया भवन प्रखंड कार्यालय परिसर में पुराने थाने से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर बनाया गया है। पुराना थाना भवन जर्जर हो चुका था, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। नए भवन में महिला-पुरुष हाजत, शौचालय सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। यह भी पढ़ें- मेरठ: 134 साल बाद अब बदलेगा नगर निगम का ठिकाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.